Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी रॉयल सोसायटी गौर सिटी 2 में आज सुबह 9:15 बजे के करीब B टावर के पास प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया। प्लास्टर का टुकड़ा टीन सेट पर आकर गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए बारिश का समय आफत बना हुआ है। आए दिन कोई ना कोई हादसा हो रहा है।
निवासियों में आक्रोश
गैलेक्सी रॉयल सोसायटी में रहने वाले बलवंत सिंह ने बताया कि सोसायटी में प्लास्टर गिरने की घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है की मोटी रकम देकर उन्होंने बिल्डर से फ्लैट खरीदा है। उसके बावजूद इस तरीके के हादसे हो रहे है। लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। निर्माण क्वालिटी घटिया है इस वजह से ऐसा हुआ है।
ऑफिस के टीन शेड पर गिरा प्लास्टर
सोसायटी में ऊंचाई से जब प्लास्टर गिरा तो वह पहली मंजिल पर B टावर के पास बने मेंटेनेंस ऑफिस के टीन शेड पर आकर गिरा। इस दौरान बहुत तेज से आवाज हुई। निवासियों में डर का माहौल पैदा हुआ। प्लास्टर गिरने से संबंधित फोटो और वीडियो निवासियों ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया है।
सुरक्षा ऑडिट की मांग
निवासियों ने मांग की है कि सोसायटी का सुरक्षा ऑडिट होना चाहिए। इससे यह पता चलेगा कि सोसायटी में किसी तरीके की कोई तकनीकी खामी तो नहीं है। यदि खामी मिलती है तो उसमें सुधार किया जा सकता है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा ऑडिट के बिना यहां रहना खतरे से खाली नहीं है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कूड़े से मिला सबूत, जानें कितने लाख का लगा जुर्माना
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
40 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines