Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बाद अब ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में भी पानी की समस्या के मामले सामने आने लगे है। सेक्टर म्यू-2 में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। यहां रहने वाले करीब 1700 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सेक्टर के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए है।
बुधवार से शुरू हुई समस्या
सेक्टर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बुधवार सुबह से ही पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। बृहस्पतिवार शाम तक स्थिति वैसी ही रही। उन्होंने कई बार प्राधिकरण में संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सेक्टर के लोग बिना पानी के रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि कभी मोटर खराब होने की बात कही जाती है, तो कभी स्टार्टर में खराबी बताई जाती है। दो दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
बोतलबंद पानी का लिया सहारा
पानी की किल्लत से परेशान लोगों को बोतलबंद पानी या टैंकर से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्राधिकरण की लापरवाही से उनकी दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। कई परिवारों को नहाने-धोने से लेकर खाना पकाने तक में दिक्कत हो रही है। आरडब्ल्यूए और सेक्टरवासी अब जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वह प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। बिना पानी जीवन यापन करने में समस्या हो रही है।
कुछ देर के लिए मिला पानी
धर्मेंद्र राठी का कहना है कि कुछ देर के लिए शुक्रवार सुबह पानी मिला है। डायरेक्ट पानी की सप्लाई शुरू की गई है। ऐसे में फिर से मोटर के खराब होने की आशंका है। उनकी मांग है कि इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए।
संबंधित खबरें
पराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
32 mins agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 hr agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
16 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
18 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
19 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines