Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में कूड़े का उचित प्रबंधन न करने वालों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को 2 सोसायटी प्रबंधन पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इससे पूर्व भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है। प्राधिकरण की टीम औचक निरीक्षण कर जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है।
बल्क वेस्ट जेनरेटर के खिलाफ हो रही कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कूड़े का उचित प्रबंध न करने वाले बल्क वेस्ट जेनरेटरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है । स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षक सतीश अधाना के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बुधवार को बिल्डर्स एरिया स्थित सिल्वर ओक और जल शक्ति विहार सोसायटी में कूड़े के प्रबंधन का जायजा लिया गया।
कूड़े को प्रोसेस नहीं किया गया
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2016 रूल के अनुसार कूड़े को प्रोसेस नहीं किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों सोसायटी पर 12700-12700 यानी कुल 25 हजार का जुर्माना लगाया। जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा करने के निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग की अपील की है।
सड़क पर न फेंके कूड़ा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि कही भी सड़क पर कूड़ा न फेंका जाए। इसके अलावा कूड़े का प्रोसेस किया जाना चाहिए। यदि एक जगह कूड़ा एकत्र होगा तो इससे शहर की सुंदरता बिगड़ेगी। इसके अलावा आने वाले समय में बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास 8 हजार करोड़ के निवेश को हरी झंडी, 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
41 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
2 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
10 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
12 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
13 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines