Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) सेक्टर-28 में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगा। उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और कर्मचारियों की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यीडा परिसर के भीतर ही जिम, बैंक, फूड कोर्ट, खेलकूद क्षेत्र और अन्य सुविधाएं विकसित करेगा। इसके लिए प्राधिकरण करीब 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित कर चुका है।
400 करोड़ की लागत से बन रहा मेडिकल डिवाइस पार्क
करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहा मेडिकल डिवाइस पार्क मेडिकल और फार्मास्यूटिकल सेक्टर की 200 से अधिक कंपनियों का केंद्र बनेगा। 350 एकड़ में फैले इस पार्क में उत्पादन के साथ-साथ शोध कार्य भी संचालित किए जाएंगे। यीडा के सीईओ राकेश सिंह ने बताया कि कई कंपनियों ने अपने निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। अगले एक वर्ष में यहां उत्पादन कार्य शुरू होने की संभावना है।
कर्मचारियों की सुविधाओं का ध्यान
पार्क में आने वाले हजारों कर्मचारियों और आगंतुकों को बेहतर कार्य परिवेश और बुनियादी सुविधाएं देने के लिए यह कदम उठाया गया है। यीडा के परियोजना महाप्रबंधक (जीएम) राजेंद्र भाटी ने बताया कि कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेल समेत अन्य गतिविधि को विकसित किया जाएगा।
कारगर साबित होगी पहल
यह पहल ना केवल कार्यस्थल को अधिक उत्पादक बनाएगी बल्कि कंपनियों को भी विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ व्यापार विस्तार में सहूलियत मिलेगी। मेडिकल डिवाइस पार्क आधुनिक भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भरता की तरफ महत्वपूर्ण कदम है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी। वहीं दूसरी तरफ लोगों को रोजगार भी मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अवैध कॉलोनियों पर कसा शिकंजा, प्राधिकरण ने बैंकों को लिखा पत्र
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
57 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
2 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines