Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब साफ-सफाई के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला ज्यू-3 सेक्टर का है। सड़क किनारे अवैध रूप से कूड़ा फेंकने पर एक नामी फूड कंपनी डीएफएम फूड्स पर ₹1.30 लाख का भारी जुर्माना ठोका गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्यवाही
स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने बताया कि निरीक्षक नीरज सिंह अपनी टीम के साथ ज्यू-3 इलाके में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। तभी सड़क किनारे कूड़े का ढेर मिला। टीम ने जब कूड़े की तलाशी ली तो उसमें से एक पर्ची बरामद हुई। जिस पर इकोटेक-1 एक्सटेंशन स्थित डीएफएम फूड्स का नाम दर्ज था।
फोटो और वीडियो है सबूत टीम ने मौके पर फोटो और वीडियो से पुष्टि की। इससे स्पष्ट हुआ कि कचरा इसी कंपनी द्वारा फेंका गया था। इस पर तत्काल जुर्माना लगाया गया। भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
क्या बोली एसीईओ?
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने साफ शब्दों में कहा कि शहर की स्वच्छता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी गंदगी फैलाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छ ग्रेटर नोएडा बनाने में प्राधिकरण का साथ दें और जिम्मेदारी निभाएं।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क पर बड़ा अपडेट, यीडा खर्च करेगा 14 करोड़
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
49 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines