Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले के कारागार (Muzaffarnagar Jail) की सांप्रदायिक सौहार्द वाली मिसाल पेश करती तस्वीर सामने आई है। यहां नवरात्र (Navratri 2022) के मौके पर कारागार में बंद सभी 218 मुस्लिम बंदियों (Muslim prisoners) ने भी नवरात्र के मौके पर उपवास (Fast) रखा। इतना ही नहीं पूजा-पाठ के साथ हर शाम माता की चौकी पर भजन भी गाए। जिला कारागार की यह खबर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। लोगों ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता का एक नायाब उदाहरण कहा है।
सभी के लिए फल, दूध और फलाहार की व्यवस्था
जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कारागार में 1104 हिंदू बंदी और 218 मुस्लिम बंदी हैं। नवरात्र के मौके पर इन सभी बंदियों ने व्रत रखा। जब यह बात उन्हें पता चली तो उन्होंने इन सभी बंदियों के लिए खाने-पीने के खास इंतजाम किए। व्रत रखने वाले बंदियों के लिए उन्होंने फल, दूध समेत कुट्टू से बने फलाहार की व्यवस्था कराई। जेल अधीक्षक ने कहा कि शाम को सभी बंदियों द्वारा भजन संध्या भी की जाती थी। माता के एक से एक भजन गाए जाते।
बंदियों के आचरण में भी बदलाव हुआ है
जेल अधीक्षक ने कहा कि यहां की तस्वीर बदली है। बंदियों के आचरण और व्यवहार में यह साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बंदियों ने पूरे नौ दिन के उपवास रखे हैं। सभी ने पूरे भक्ति-भाव के साथ माता की उपासना की है। जेल परिसर में बनाए गए मंदिर में सभी लोग एक साथ माता के भजनों को गाते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। साथ ही कहा कि जेल में बंदियों के व्यवहार को बदससना भी हमारी प्राथमिकता होती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 hr agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
13 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
15 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
15 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
16 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
16 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines