फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सिपाही द्वारा फूट-फूटकर रोते हुए मैस का खाना दिखाने वाले मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच मैस के खाने और सिपाही दोनों के खिलाफ होगी। आपको बता दें कि एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सिपाही ने पुलिस लाइन के मैस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। वहीं सिपाही को पांच दिन के अवकाश पर भेज दिया गया है।
थाली लेकर सड़क पर आ गया था सिपाही
जानकारी के मुताबिक बुधवार को सोशल मीडिया पर एक सिपही का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वीडियो फिरोजाबाद जिले का है। इसमें एक सिपाही हाथ में थाली लेकर सड़क पर आ गया। थाली में रोटियां और दाल थी। सिपाही का आरोप था कि दिन-रात ड्यूटी करने के बाद भी उन्हें कैसा खाना दिया जा रहा है। इस दौरान सिपाही फूट-फूट कर रोया। वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सिपाही का खंगाला जा रहा है रिकॉर्ड
मामले की जानकारी होने पर एसएसपी फिरोजाबाद ने जांच के आदेश दिए हैं। आदेश के मुताबिक पहली जांच मैस के खाने की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि वास्तव में खाने की गुणवत्ता खराब थी या फिर सिपाही द्वारा जानबुझ कर ये सब किया गया है। वहीं दूसरी जांच सिपाही की होगी। इसमें सिपाही का पुराना रिकॉर्ड देखा जाएगा। सिपाही मनोज कुमार को पांच दिन के अवकाश पर भेज दिया गया है। सिपाही मनोज का कहना है कि उसने खाने को लेकर सवाल खड़े किए तो उसे अनुशासनहीन बताया जा रहा है।
अखिलेश बोले- महोत्सव के नाम पर भूखोत्सव क्यों?
वहीं वीडियो के वायरल होने पर पूर्व मुख्मंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तंज कसा। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सिपाही के इस वीडियो को ट्वीट किया। साथ में लिखा है, ‘अमृत महोत्सव के छद्म उत्सव के शोर शराबे में भूख से रोते यूपी के पुलिसवाले की बात सुननेवाला कोई है क्या? महोत्सव के नाम पर भूखोत्सव क्यों?
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलावाया
13 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
47 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
13 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines