अभिषेक कुमार, वैशाल: वैशाली में अपराधी पुलिस को दौड़ा ही नहीं रहे बल्कि भगा भगा कर थका भी रहे हैं। जिले में लगातार हो रही अपराध के बीच देर शाम अपराधियों ने मुजफ्फरपुर हाजीपुर एनएच 22 पर तांडव मचा दिया। कार सवार अपराधियों ने आभूषण दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण कारोबारी पिता पुत्र को गोली मार दी। जिसमे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए है।
घटना ग़ोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया चौक के पास की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि व्यवसाई शत्रुध्न प्रसाद अपने बेटे के साथ दुकान बंद कर घर के लिए बढ़े ही थे कि अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। घायल व्यवसाई के पुत्र ने बताया कि गोली मारने के बाद सभी सामान अपराधी लूट ले गए। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि लूट कितने की हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों का माने तो बताया कि अपराधी कार पर सवार थे जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है वही घायल पिता पुत्र को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल मे भेज दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि पिता शत्रुघ्न प्रसाद के जांघ में जबकि उनके पुत्र के हाथ मे गोली लगी है। विकास कुमार, घायल व्यवसाई का पुत्र का कहना है कि भाई और पापा दुकान बंद कर घर जा रहे थे इस दौरान अपराधी ने गोढिया पुल के पास अपराधियों ने गोली मार दी और सारा सामान लूट ले गए।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
10 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
11 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
11 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
13 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
13 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
13 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
13 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
13 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines