Baghpat DM Viral Video : बागपत में खाद्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब डीएम साहब के टेबल पर नकली पानी की बोतल पहुंच गई। नकली पानी की बोतल पर जब जिलाधिकरी की नजर गई तो वह भी हैरान रह गए और अधिकारियों को बुलाकर इसकी सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने छापेमारी की और ‘बिसलेरी’ के मिलते जुलते नाम ‘बिसल्लेरी, बिसलारी, बिलसेरी’ जैसी पानी की बोतल वाली दुकानों और गोदामों में छापेमारी हुई।
डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह की टेबल पर जब नकली पानी की बोतल पहुंची तो उन्होंने तुरंत एफएसडीए की टीम को अपने पास बुलाया और इस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानवेन्द्र सिंह और एफएसडीए की टीम ने छापा मारा । इस छापेमारी में नकली पानी की बोतलें बरामद की गई हैं।
बिसलेरी नाम की पानी से मिलते-जुलते नाम वाले ‘बिसल्लेरी, बिसलारी, बिलसेरी’ ब्रांड की बिक्री करने वालों पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई और बड़ी मात्रा में पानी की बोलतें जब्त की गईं। बताया गया कि बागपत के गौरीपुर जवाहर नगर गांव में बिना लाइसेंस के एक घर में पानी की बोतलें तैयार हो रही थीं।
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानवेन्द्र सिंह ने छापेमारी की और मौके पर जाकर फर्जी बोतल बनाने वालों पर भी कार्रवाई की। सभी बोतलों को खाली जगह पर ले जाकर नष्ट करवाया गया। इसके बाद बोतलों को जमीन में दफन कर दिया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी की बोतल देखने के बाद वह अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 mins agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
11 mins agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
25 mins agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
33 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
42 mins agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
56 mins agoमोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 hrs agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
2 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines