नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि बिजली बिलों पर मिलने वाली सब्सिडी अब वैकलिपक हो जाएगी। सीएम केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली के लोगों को चुनना होगा कि वे 200 यूनिट तक बिजली पर सब्सिडी लेना चाहते हैं या नहीं।
बता दें कि वर्तमान में दिल्ली में जिनकी बिजली की खपत प्रतिमाह 200 यूनिट से कम है, उन्हें कोई बिजली शुल्क नहीं देना पड़ता है। वहीं, जिनकी खपत 400 यूनिट तक है, उन्हें 800 रुपये तक 50% सब्सिडी मिलती है।
नई योजना
दिल्ली सरकार ने एक नई स्वैच्छिक योजना की घोषणा की है जिसके तहत दिल्ली के निवासियों को सब्सिडी पाने के लिए एक आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होगा। वैकल्पिक सब्सिडी करने के लिए आवेदन करने की अंतिम तरीख 30 सितम्बर 2022 है।
केजरीवाल ने बयान जारी कर कहा कि “आप किस महीने सब्सिडी के लिए आवेदन कर रहे हैं, इसके आधार पर आपको सब्सिडी मिलेगी। यदि आप सितंबर में आवेदन करते हैं, तो आपको अक्टूबर से सब्सिडी मिलेगी। इसी तरह, यदि आप अक्टूबर में चुनते हैं, तो आपको नवंबर में सब्सिडी मिलेगी। यह योजना एक वर्ष के लिए वैध है और इसे हर साल नवीनीकृत किया जाएगा। सभी लोगों को उनके सितंबर चक्र में उनके बिजली बिल के साथ एक फॉर्म मिलेगा।”
कैसे करें आवेदन
अगर आपका बिजली का सब्सक्रिप्शन बिएसईएस के पास है तो आप व्हाट्सप्प के ज़रिये स्वैछिक सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कर सकते है। यह ध्यान रखना महत्वूर्ण है कि अगर आप किराएदार हैं तो मकान मालिक को सुचितबद्ध करना होगा कि आप सब्सिडी योजना को लेना चाहते है। ऐसा इसलिए क्योंकि सब्सिडी हेतु आवेदन करने के लिए बीएसईएस वेबसाइट से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
सब्सिडी पाने के लिए आप 7011311111 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं।
ऑफलाइन बिल के लिए
प्रत्येक उपभोक्ता को अगले दो चक्रों के लिए उनके बिजली बिल के साथ संलग्न एक पत्र/सहमति प्रपत्र प्राप्त होगा जिसे उन्हें भरना होगा। अपना मोबाइल नंबर और वोटर आईडी अपडेट करें और उस पर हस्ताक्षर करें। उपभोक्ता का नाम, सीए नंबर और पता स्वतः अपडेट हो जाएगा।
निकटतम बिलिंग केंद्र पर जाएं। एक अलग सब्सिडी काउंटर होगा। वहां अपना फॉर्म जमा करें। अपने अगले बिलिंग चक्र से पहले फ़ॉर्म भरें।
ई-बिल के लिए
आपको अपने ई-बिल के साथ एक हाइपरलिंक प्राप्त होगा। हाइपरलिंक पर क्लिक करें, उपरोक्त विवरण भरें और सबमिट करें।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
8 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
9 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
9 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
10 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
13 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
15 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
15 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines