Bengal Education Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल शिक्षा घोटाला मामले से कथित संबंध के आरोप में टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। विधायक को जांच एजेंसी ने सोमवार को तलब किया था और घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले माणिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष थे। ईडी के सूत्रों का दावा है कि भर्ती घोटाला उनके कार्यकाल के दौरान हुआ था।
अभी पढ़ें – Gyanvapi Case: ज्ञानवापी विवाद में आज अहम दिन, कार्बन डेटिंग पर वाराणसी कोर्ट सुना सकती है फैसला
रिपोर्ट में आया था माणिक भट्टाचार्य का नाम
कोलकाता हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत एक रिपोर्ट में उनके नाम का उल्लेख किया गया था। अदालत के आदेश के बाद भट्टाचार्य को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।
रिटायर्ड जस्टिस रंजीत कुमार बाग के नेतृत्व में मामले की पहली स्वतंत्र जांच समिति की ओर से कोलकाता हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश की गई थी। इस समिति का गठन कोलकाता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के लिए किया था।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र सरकार पालघर मॉब लिंचिंग की जांच CBI को ट्रांसफर करने को तैयार, कहा- हमें आपत्ति नहीं
पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद माणिक भट्टाचार्य को सबसे पहले ईडी ने तलब किया था। ईडी ने भट्टाचार्य के आवास पर की गई छापेमारी से कथित भर्ती घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
25 mins agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
55 mins agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
2 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 hrs agoदिवाली से पहले रांची जाने का हवाई सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines