नई दिल्ली: पंचायतों के विकास और जागरुकता के क्षेत्र में देश की अग्रणी संस्था अखिल भारतीय पंचायत परिषद हर रोज अपने नए नए आईडिया को लेकर चर्चे में बना हुआ है। पिछले दिनों परिसर में हो रही अनोखी राष्ट्रीय पंचायत वाटिका के निर्माण ने राष्ट्रीय मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।
आज अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने एक विशेष सत्र आहूत करके राष्ट्रीय सचिव के पद पर ब्रजेश ठाकुर की नियुक्ति की। इस मौके पर महामंत्री ध्यान पाल सिंह जादौन, कार्यालय सचिव दिवाकर दुबे, रामकांत शुक्ला समेत सभी कर्मचारी और देश के कोने कोने से आए पदाधिकारी में शामिल रहे ।
कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने बृजेश ठाकुर को नियुक्ति पत्र देते हुए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ चौहान ने कहा कि बृजेश अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सबसे युवा राष्ट्रीय सचिव हैं। आने वाले समय में हम ढेर सारे युवाओं को पंचायत परिषद से जोड़ने का कार्य करेंगे। आज के युवा की कल के पंचायतों के विकास की नई कहानी लिखेंगे । बृजेश ठाकुर जी कासगंज के रहने वाले हैं गरीबों की शादी और स्वास्थ्य के लिए सहयोग करने वाले व्यक्ति के रूप में इनकी पहचान है ।
देश के महत्वपूर्ण चुनावी अभियानों में कार्य कर चुके मशहूर रणनीतिकार बद्री नाथ इस समय इसके अभियानों की रणनीति बनाने का कार्य कर रहे हैं । इनका राष्ट्रीय पंचायत वाटिका निर्माण अभियान काफी चर्चे में रहा है, इसके निर्माण में देश के हर राज्यों से मिट्टी मंगाई जा रही है , भारत के मानचित्र के अंदर हर राज्यों के राजकीय वृक्ष लगाए जाएंगे ।
संबंधित खबरें
जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 hr agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 hr agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
2 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
2 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
2 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
2 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines