देश में साइबर ठगी का जाल दिन ब दिन फैलता जा रहा है. ये ज्यादातर बुजुर्गों, कम पढ़े लिखे या महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं. ये एक फोन कॉल के जरिए लाखों, करोड़ों का चूना लगा देते हैं. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भी एक बुजुर्ग दंपत्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. जिन्हें अचानक एक कॉल आया और देखते ही देखते 17 दिन में 15 करोड़ रुपये का स्कैम हो गया.
ये भी पढ़ें: साइबर गुलामी के चंगुल से आजाद हुए 27 भारतीय, वापस लौटकर सुनाई म्यांमार के नरक की दास्तां
2016 में अमेरिका से लौटे थे बुजुर्ग दंपत्ति
डॉ ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉ इंदिरा तनेजा कई सालों से अमेरिका में जॉब कर रहे थे. वो साल 2016 में ये सोचकर भारत लौटे कि अब वो अपनी बाकी की जिंदगी सुकून से अपने देश में बिताएंगे. उन्होंने दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में घर लिया और आराम से वहां रहने लगे. लेकिन 24 दिसंबर 2025 को एक फोन कॉल आया और उनकी जिंदगी बदल गई. फोन करने वाले ने बताया कि वो दिल्ली पुलिस का ऑफिसर है और कहा कि उनके आधार कार्ड से जुड़े एक बैंक अकाउंट का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग तस्करी में हुआ है. कॉल करने के चंद मिनटों बाद बुजुर्ग दंपत्ति के पास वीडियो कॉल आया. जिसमें दिल्ली पुलिस के अफसर और पीछे लोगो भी नजर आ रहा था. साइबर ठगों ने उनसे कहा कि ये वीडियो कॉल निगरानी में है और अब घर से बाहर निकलना, किसी से बात करना या फोन काटना क्राइम माना जाएगा.
वीडियो कॉल में दिखा दिया नकली जज
कुछ देर बाद दंपत्ति के पास एक और वीडियो कॉल आई, जिसमें पूरा सेटअप कोर्ट का था और उसमें जज भी नजर आ रहे थे. शातिर ठग ने उनसे कहा कि अगर वो जांच में साथ नहीं देंगे तो उसका अंजाम बुरा होगा. डॉक्टर तनेजा को थोड़ा शक हुआ तो उन्होंने SHO से बात करने की सोची लेकिन ठगों ने जो बहाना दिया वो हैरान कर देने वाला था. फर्जी जज ने बुजुर्ग से कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट इस केस को देख रहा है, इसमें लोकल पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती.
ये भी पढ़ें: ‘निसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 10 लाख रुपए’, पुराने स्कैम में फिर फंसे नए शिकार
15 दिन में करीब 15 करोड़ की ठगी
24 दिसंबर 2025 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक दोनों पति पत्नी डिजिटल अरेस्ट में रहे. साइबर ठगों ने कभी जांच शुल्क, कभी जमानत के नाम पर उनसे पैसे ट्रांसफर करवाए. 17 दिनों में लुटेरों ने उनसे 14 करोड़ 85 लाख रुपये ठग लिए. बुजुर्ग दंपत्ति को जब तक पूरा खेल समझ आया तब तक बहुत देर हो चुकी थी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और सभी सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 685 के पार
21 mins ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
7 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
8 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
9 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines