New Delhi Railway Station Stamped : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। मृतकों के परिजनों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें वह बता रहे हैं कि घटना कैसे घटित हुई और कैसे लोगों की जान गई। इस भगदड़ में अपनी बहन को खो चुके एक शख्स ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक उसे कोई मदद नहीं मिल पाई।
समाचार एजेंसी ANI को दिए एक बयान में मृतक महिला के भाई ने कहा कि हम 12 लोग महाकुंभ जा रहे थे। रात को साढ़े दस बजे के आसपास ट्रेन थी लेकिन हम प्लेटफॉर्म तक पहुंच ही नहीं पाए। सीढ़ियों पर ही मौत हो गई। पीछे से भीड़ आई और लोग सीढ़ियों पर ही गिर पड़े। भीड़ बहुत ज्यादा थी, लोग उसी के नीचे दब गए।
शख्स ने बताया कि मेरे परिवार के दो से तीन लोग भीड़ में फंस गए थे, दो लोगों को तो निकाल लिया लेकिन मेरी बहन आधे घंटे बाद मिली और तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हमने उसे एक घंटे तक CPR देने की कोशिश की। इतनी देर तक कोई मदद नहीं मिली। हम पटरी पार करते हुए उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।
पीड़ित का कहना है कि करीब डेढ़ घंटे तक उसमें जान वापस लाने की कोशिश करते रहे लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। वहां कोई प्रशासन या पुलिस से जुड़े लोग नहीं थे। शख्स ने अंत में सरकार से यही मांग की कि जो मेरे घट गया वो किसी और के साथ ना घटित हो।
संबंधित खबरें
दिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
12 mins agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
38 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
3 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
7 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines