Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है। आरोपी के पॉलीग्राफ टेस्ट के कई राउंड होंगे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की निदेशक दीपा वर्मा ने कहा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट जारी है। जरूरत पड़ी तो कल और आगे टेस्ट के कई सेशन किए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो जांच कर्ता टेस्ट के माध्यम से उन छूटी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे जो अब भी इस केस में अधूरी हैं।
दीपा वर्मा ने कहा आफताब का नार्कों टेस्ट कब होगा जांचकर्ताओं की संयुक्त टीम अभी इसे तय करेगी। इससे पहले पॉलीग्राफी टेस्ट जारी है। आफताब से कई सवाल किए गए। जिनके बारे में समय आने पर जानकारी साझा की जाएगी। इससे पहले अदालत ने आफताब को अपने परिजनों से मिलने की अनुमति दी थी। इसके अलावा मंगलवार को साकेत कोर्ट ने आफताब की चार दिन की पुलिस कस्टडी और बढ़ा दी है।
सीबीआई जांच नहीं
इससे पहले पुलिस ने कोर्ट से आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत मांगी थी। आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद उसका नार्को टेस्ट भी किया जाएगा। बता दें दिल्ली हाई कोर्ट ने श्रद्धा वाकर हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने की मांग वाली याचिका खारिज कर चुकी है। याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि था कि सीबीआई निगरानी एजेंसी नहीं हैं। पुलिस की जांच चल रही है। जांच में हस्तक्षेप करने वाली याचिका को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
यह है पूरा मामला
बता दें कि 18 मई को 26 साल की श्रद्धा वाकर की उसके प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस सप्ताह की शुरुआत में आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या को लेकर भयानक खुलासे हुए थे। उसने श्रद्वा के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगह उन्हें ठिकाने लगाया था।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
8 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
14 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
15 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines