Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी आफताब पूनावाला ने अब जेल प्रशासन से डिमांड करने लगा है। जेल सूत्रों के मुताबिक उसने अपना समय बीताने के लिए जेल अधिकारियों से नॉवेल, और पढ़ने के लिए किताबें देने की मांग की है।
https://twitter.com/ANI/status/1599009334318759938?s=20&t=8KudxaHF9nQT9n2Ghcw5ow
आफताब ने किन विषयों पर किताबें देने की मांग की है इसका खुलासा अभी जेल प्रशासन ने नहीं किया है। उम्मीद है जल्द ही जेल प्रशासन उसे किताबें व नॉवेल देगा। इससे पहले आज जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि आफताब ने श्रद्धा के शव को टुकड़ों में काटने के लिए चाइनीज चाकू (क्लीवर) का यूज किया था। नार्को टेस्ट के दौरान आफताब ने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि जिस चाइनीज चाकू का इस्तेमाल उसने श्रद्धा के शव को काटने के लिए किया था, उस हथियार को उसने कहां फेंका है। पुलिस अब आफताब की निशानदेही पर चाइनीज चाकू की तलाश कर रही है।
फांसी का भी अफसोस नहीं
इससे पहले आफताब ने अपने पॉलीग्राफ टेस्ट में कहा था कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो उसे अफसोस नहीं होगा। आगे वह बोला था कि मरने के बाद जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं। पुलिस के अनुसार आफताब का श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का थोड़ा-सा भी अफसोस नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो सच बताए वह बेहद चौंकाने वाले हैं। आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। फिर शरीर के अंगों को फेंकने के लिए उसे तीन सप्ताह तक 300 लीटर वाले फ्रिज में रखा था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
5 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
5 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
7 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
20 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
23 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines