कुख्यात सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा उर्फ “डॉ. डेथ” को 19 मई को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने 21 साल से फरार चल रहे उसके एक अहम सहयोगी को भी पकड़ लिया है। यह आरोपी भी एक कुख्यात अपराधी है। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू उर्फ राजुआ (59 वर्ष), उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और देवेंद्र शर्मा का करीबी साथी रह चुका है।
डॉ. डेथ के साथ मिलकर करता था वारदात
राजेंद्र, देवेंद्र शर्मा के साथ मिलकर ट्रक और टैक्सी चालकों को झांसे में लेकर उनका अपहरण और हत्या करता था। ये हत्याएं दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में की जाती थीं। शवों को यूपी के कासगंज स्थित हजारा नहर में फेंक दिया जाता था, जिसे मगरमच्छ खा जाते थे। इसके बाद गाड़ियों को ग्रे मार्केट में 20 से 25 हजार रुपये में बेच दिया जाता था।
19 मई 2025 को क्राइम ब्रांच की नई दिल्ली रेंज टीम ने डॉ. डेथ को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शर्मा ने बताया कि उसका साथी राजेंद्र अब भी फरार है। टीम ने अलीगढ़, जयपुर और दिल्ली में लगातार खुफिया जानकारी जुटाई। कई दिनों की मेहनत के बाद उन्हें पता चला कि राजेंद्र कासिमपुर, अलीगढ़ में एक पंप हाउस में सुरक्षा गार्ड बनकर रह रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे 14 जून 2025 को धर दबोचा।
पूछताछ में राजेंद्र ने किए कई खुलासे
गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है और पहले किसान था। 2003 में एक निजी झगड़े के बाद उसने डॉ. डेथ के गैंग को जॉइन किया। 2007 में वह एक हत्या के मामले में फर्जी नाम से गिरफ्तार हुआ और जयपुर की जेल में 14 साल की सजा काटी। जेल में उसने कभी अपनी असली पहचान उजागर नहीं की। 2021 में जमानत पर बाहर आने के बाद वह कासिमपुर में छिपकर रहने लगा।
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र पर कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और डकैती शामिल हैं। दिल्ली और गुरुग्राम में दर्ज चार हत्या के मामलों में वह अब भी वांछित है। सभी संबंधित पुलिस थानों को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
10 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
12 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
19 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines