Will Schools and Offices Remain Open 11 November 2025: दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बावजूद कड़ी सुरक्षा के बीच 11 नवंबर को दिल्ली के स्कूल और सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह जानकारी दी। सरकार ने स्कूलों या कार्यालयों को बंद करने का आदेश नहीं दिया है. विस्फोट के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी भवनों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मचारी तैयार हैं.
अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें: सीएम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं।
सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। कृपया केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
दिल्ली के साथ लगते जिलों में हाई अलर्ट
नई दिल्ली में हुई घटना के बाद हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया है. सरकार की तरफ से सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली के साथ लगते जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं. भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. इस धमाके के बाद दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
2 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
23 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines