दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है. भीम कॉलोनी, आली विहार स्थित एक मकान से महिला और उसकी मासूम बेटी के शव बरामद किए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. चश्मदीदों के मुताबिक, माँ-बेटी के बीच गहरा लगाव था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब ‘दम घोंटने’ की बात सामने आई, तो हर किसी की रूह कांप गई. प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई थी, लेकिन 21 फरवरी को कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना और मुंह दबाकर दम घोंटना बताया गया है. पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है.
बेड के स्टोरेज बॉक्स से बरामद हुए शव
20 फरवरी 2026 की रात करीब 10:30 बजे थाना सरिता विहार को PCR कॉल मिली कि एक घर के अंदर दो शव पड़े हैं. सूचना मिलते ही SHO सरिता विहार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घर के अंदर बेड के स्टोरेज बॉक्स में एक महिला और एक बच्ची के शव छिपाकर रखे गए थे. दोनों को तत्काल AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल की जांच कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं.
पेशे से अकाउंटेंट हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध
प्रारंभिक जांच और स्थानीय पूछताछ के दौरान उसी इमारत में रहने वाले दीन दयाल (35 वर्ष), पेशे से अकाउंटेंट को इस हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध माना गया है.
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
9 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
10 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
13 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
17 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
18 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
19 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines