Sakshi Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग साक्षी की हत्या के आरोपी साहिल के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 640 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। पुलिस ने कहा, हत्या के आरोपी साहिल के खिलाफ 640 पन्नों की अंतिम चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई है। 27 मई को साहिल ने साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया था।
आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने 29 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया था। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
सीसीटीवी फुटेज में क्या था?
घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिखा था कि साहिल लड़की पर चाकू से कई बार वार कर रहा है। उसने साक्षी पर करीब 20 वार किए थे। जब वह जमीन पर गिर पड़ी, तब भी वह उस पर चाकू से हमला करता रहा। उसने उसे लात मारी और फिर पास में पड़े एक कंक्रीट स्लैब को उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। घटना के वक्त आसपास कई लोग खड़े थे, लेकिन उन लोगों ने कोई विरोध नहीं किया।
शरीर पर मिले थे चोट के 34 निशान
साक्षी के शरीर पर चोट के 34 निशान मिले थे। उसकी खोपड़ी बुरी तरह कुचली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग के साथ रिश्ते में था। लेकिन 28 मई की रात को उनका झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने कई वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि उसने इस मामले में शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की है। (एएनआई)
यह भी पढ़ें: Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग को मिला जबरदस्त रिस्पांस, 8.5 लाख लोगों ने रखी राय
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines