Republic Day 2026 Parade: आज गणतंत्र दिवस है और आज दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. परेड देखने के लिए दर्शकों को पास बांटे गए हैं और विदेशी मेहमान भी पहुंच चुके हैं. आज सोमवार को दिल्ली में परेड देखने के लिए हजारों लोग उमड़ेंगे. कर्तव्य पथ पर एंट्री सिर्फ पास दिखाकर मिलेगी, लेकिन लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, वरना पास होने के बावजदू एंट्री नहीं मिलेगी.
इन चीजों को लेकर आना प्रतिबंधित रहेगा
बता दें कि आज 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आएं तो मोबाइल चार्जर, इयरफोन, पावर बैंक, बैटरी से चलने वाले गैजेट, हथौड़ा, औजार, रेजर, ब्लेड, चाकू, नुकील हथियार, कैंची और तार लेकर न आंए. ड्रिल, आरी, तलवार, कटार और पेंचकस जैसी चीजें भी नहीं होनी चाहिए. अगर इनमें से कोई चीज मिली तो परेड नहीं देख पाएंगे और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. VVIP मूवमेंट के चलते कर्तव्य पथ के आस-पास हाई सिक्योरिटी रहेगी, इसलिए मोबाइल फोन, टिकट, फोटो ID और जरूरी दवा-पानी की छोटी बोतल साथ ले जा सकते हैं.
लोगों को पुलिस से सहयोग करने की अपील
बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे लोगों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान भी रखना होगा, जैसे ट्रैफिक नियमों और एडवाइजरी का पालन करना होगा. पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को पूरा सहयोग देना होगा. किसी भी तरह का शक होने पर, कोई संदिग्ध गतिविधि होने का अंदेशा होने पर या आपात स्थिति में तुरंत फोन करके पुलिस को बताना होगा. अंदर आते समय एंट्री गेट और बाहर जाते हुए एग्जिट गेट का ही इस्तेमाल करना होगा. कर्तव्य पथ के आस-पास या परेड की बिना अनुमति के फोटो लेना या वीडियो बनाना कतई मना है.
2500 कलाकार करेंगे परेड में परफॉर्म
बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड में इस बार झांकियों की थीम ‘वंदे मातरम्’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ रहेगी. ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रदर्शनी भी होगी. करीब 2500 कलाकार परफॉर्म करेंगे. वहीं इस बार कर्तव्य पथ पर परेड में आने वाले दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई दीर्घाओं का नाम नदियों के नाम पर रखा गया है, जिनके चित्रों के साथ साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं. भैरव बटालियन को जहां पहली बार दुनिया देखेगी, वहीं हर बार की तरह इस बार भी शानदार फ्लाईपास्ट देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर खत्म होगा VVIP कल्चर, नदियों के नाम पर रखे गए सिटिंग एरिया के नाम, जानें और भी बदलाव
परेड में होंगी 17 राज्यों की झांकियां
बता दें कि 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा होंगे. इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित होंगी. केंद्र सरकार के 13 विभागों की कुल 30 झांकियां देखने को मिलेंगी. गुजरात, छत्तीसगढ़, संस्कृति मंत्रालय और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की झांकी ‘वंदे मातरम्’ थीम पर आधारित होगी, जिसमें 150 साल की गौरव गाथा देखने को मिलेगी.
भारतीय सिनेमा का इतिहास देखेंगे लोग
सैन्य मामलों के विभाग की झांकी ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित होगी. महाराष्ट्र की झांकी गणेशोत्सव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की झांकी भारत कथा : श्रुति, कृति और दृष्टि थीम पर आधारित होगी, जिसमें भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम इतिहास देखने को मिलेगी, जिसका नेतृत्व मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली करेंगे. ऑस्कर अवार्ड विनर म्यूजिशियन MM कीरावनी ‘वंदे मातरम्’ की नई धुन भी इस बार रिपब्लिक डे परेड में लॉन्च करेंगे और पूरी दुनिया को सुनाएंगे.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
16 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
17 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
20 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
22 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
23 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines