Rekha Gupta on Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में नई सरकार के बनने के बाद से ही महिलाओं के लिए 2500 रुपये वाली स्कीम की चर्चा काफी तेज हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्टी विधायकों के साथ मीटिंग की। इन दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना पर कहा कि पिछली सरकार खजाना खाली छोड़ गई है, लेकिन फिर भी महिलाओं को 2500 रुपये महीना दिया जाएगा। सीएम के इस बयान के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने एक वीडियो रिपोस्ट किया है।
सरकारी खजाना खाली- CM
रेखा गुप्ता ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘पिछली सरकार द्वारा छोड़ी गई स्थिति ऐसी है कि जब हम अधिकारियों के साथ फाइनेंशियल स्टेटस पर बात करते हैं, तो सरकारी खजाना पूरी तरह से खाली दिखाई देता है।’ इस पर उन्होंने कहा कि यह योजना दिल्ली के लोगों के लिए एक नियमित सुविधा है, हमारी बहनों के लिए एक प्रयास है, जिसे हम जनता के बीच लाएंगे।’
ये भी पढ़ें: ’31 मई तक 24 नालों की सफाई का काम पूरा करें’, NGT ने दिल्ली सरकार को दिए निर्देश
आतिशी ने पोस्ट किया वीडियो
सीएम की प्रेस कांफ्रेंस के बाद पूर्व सीएम आतिशी ने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो आप नेता सौरभ भारद्वाज का है। इसको कैप्शन दिया गया धोखा हो गया! दिल्ली वालों, आपके साथ धोखा हो गया, अब 2500 रुपये नहीं मिलेंगे। इस वीडियो में AAP पार्टी दिल्ली सरकार पर महिलाओं को 2,500 रुपये देने के वादे से मुकरने की बात कर रही है। AAP का कहना है कि सीएम जिस तरह से पुरानी सरकार और खाली खजाने की बात की जा रही है, उससे साफ हो गया है कि भाजपा सरकार बहाने बना रही है।
सरकार का वादा
विधानसभा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी अपने दिल्ली चुनाव घोषणापत्र में ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता देने का वादा भी किया गया था। जिसको लेकर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने आप विधायक दल के साथ बैठक का अनुरोध किया था, ताकि महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक योजना पर बात की जाए।
ये भी पढ़ें: AAP विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, नेता प्रतिपक्ष चुनी गईं पूर्व CM आतिशी
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
3 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
4 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
10 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
11 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
12 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
14 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines