दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में कई गाड़ियां जलकर राख हुई हैं. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग कांप उठे. इतना ही नहीं, सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कई गाडियों के परखच्चे उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि कम से कम 5-6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं.
धमका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद दुकानों के शीशे भी चकनाचूर हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई गाड़ियां जलकर राख हो चुकी हैं, कई ई-रिक्शा भी इसकी चपेट में आए हैं. कई लोग घायल हुए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके की आसपास की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई.
जानकारी के अनुसार, पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके साथ ही दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम में भी अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट में कितने लोगों की हुई मौत और कितने घायल, सामने आए पीड़ितों के नाम; देखें यहां
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि डीजीपी ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. लखनऊ से संवेदनशील इलाकों में गश्त और जांच बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
8 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
58 mins agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
16 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
18 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
22 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines