PM Modi Interacts With Team G20 Functionaries: G20 ग्राउंड स्टाफ ने बातचीत में पीएम मोदी से ऐसा किस्सा शेयर किया कि वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। पीएम मोदी भी मुस्कुराते नजर आए। इस दौरान उन्होंने जी20 ग्राउंड स्टाफ से एक सवाल भी पूछ लिया। दरअसल, पीएम मोदी ने उन लोगों से मुलाकात की थी, जिन्होंने जी20 बैठक आयोजित करने में मदद की थी।
जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित करने में मदद करने वाली टीम के सदस्य रविंदर त्यागी ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की। उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। रविंदर त्यागी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी पत्नी को बताया कि उन्हें देर तक काम करना पड़ेगा। 8, 9, 10 सितंबर को सुबह जल्दी निकल जाऊंगा, रात को देर से आऊंगा।
रविंदर त्यागी ने जब ये बात पत्नी को बताई, तो उनकी पत्नी ने कहा कि ये तो गर्व की बात है…अगर आप घर नहीं भी आते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। आप पूरे तीन दिन वहां रहेंगे, मुझे ख़ुशी होगी। इस पर पीएम मोदी ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंसने पर मजबूर हो गए।
पीएम ने हंसते हुए कहा कि त्यागी जी, मुझे लगता है कि जब आपकी पत्नी को पता चलेगा कि मोदीजी आपको एक महीने के लिए अपने साथ ले जा रहे हैं, तो वह मिठाइयां बांटेंगी?
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ‘टीम जी20’ के साथ बातचीत की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय ‘टीम जी20’ को जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें हर जगह से प्रशंसा मिली और यह सभी पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत के कारण है। जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय टीम जी20 को जाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बार जब हम दूसरों के प्रयासों को जान लेते हैं तो वह हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ‘आज का कार्यक्रम मजदूरों की एकता है। आप और मैं दोनों मजदूर हैं।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता में योगदान देने वाले लगभग 3000 लोगों ने बातचीत में हिस्सा लिया। इसमें वे लोग शामिल थे, जिन्होंने शिखर सम्मेलन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया था। बातचीत में विभिन्न मंत्रालयों के सफाईकर्मी, ड्राइवर, वेटर और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
31 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 hr agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
8 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
8 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
10 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
10 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
12 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
12 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines