पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने भी सभी पाकिस्तानी नागरिकों को राजधानी छोड़ने के लिए 26 से 29 अप्रैल तक की समय सीमा तय की है। जिन लोगों का वीजा रद्द किया गया है, उन्हें इस तय अवधि के भीतर भारत छोड़कर पाकिस्तान लौटना होगा।
गृह मंत्री आशीष सूद की अपील
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वे ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में प्रशासन की मदद करें, जो अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी का मामला है।
दिल्ली सरकार का आधिकारिक बयान
दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा (दीर्घकालिक वीजा – LTV, राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। अब से पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा।”
बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि GNCTD (दिल्ली सरकार) के गृह विभाग ने दिल्ली पुलिस को पहले ही निर्देशित कर दिया था कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की जाए और उन्हें वापस भेजने के लिए अन्य एजेंसियों से सहयोग लिया जाए।
जनता से सहयोग की अपील
गृह मंत्री आशीष सूद ने दिल्लीवासियों से अपील की कि दिल्ली के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यदि किसी संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके और उन्हें वापस भेजा जा सके।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
10 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
12 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines