जो लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं वो सावधान हो जाएं, क्योंकि अब नियम तोड़ने पर भरना होगा तगड़ा चालान। ट्रैफिक चालान के रेट बढ़ चुके हैं, ऐसे में अब एक गलती करने पर आपकी जेब पर तगड़ा बोझ पड़ेगा और लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। आइए जान लेते हैं कि हेलमेट न पहनने, ओवर स्पीडिंग करने और गाड़ी चलाते हुए फोन का इस्तेमाल करने पर कितना भुगतान करना होगा। इसके अलावा ये भी जान लेते हैं कि कौन से नियम तोड़ने पर कितना चालान भरना होगा, ये नियम 1 मार्च से लागू हो चुके हैं।
1. हेलमेट न पहनने और फोन यूज करने पर करना होगा कितना भुगतान
अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वो बाइक या स्कूटी चलाते वक्त हेलमेट नहीं लगाते हैं। ऐसा करना कहीं न कहीं जान के लिए खतरा है। अब इस पर ट्रैफिक नियम भी सख्त हो गए हैं। जो लोग हेलमेट नहीं लगाते उन्हें अब 1000 रुपये का चालान देना होता है। वहीं जो लोग गाड़ी चलाते हुए फोन इस्तेमाल करते हैं उन्हें भी 5000 रुपये का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें: बिहार की ‘मुस्कान’ ने मेहंदी उतरने से पहले उजाड़ा सुहाग, 14 दिन में टूटा 7 जन्म का रिश्ता
2. ओवर स्पीडिंग करना बढ़ा देगा मुश्किल
जो लोग गाड़ी चलाते समय ओवर स्पीडिंग करते हैं उन्हें भी अब सावधान होने की जरूरत है। नए ट्रैफिक नियम के अनुसार, जो लोग तेज गाड़ी चलाते हैं उन्हें अब 5000 रुपये का चालान भरना होगा। जिन लोगों का पॉल्युशन एक्सपायर हो गया है उन्हें भी सतर्क होने की जरूरत है क्योंकि पॉल्युशन न होने पर 10000 रुपये का भुगतान करना होगा।
3. शराब पीकर गाड़ी चलाना खतरनाक
शराब पीकर गाड़ी चलाना हर तरह से खतरनाक है, ऐसा करने पर जान का भी खतरा होता है और ट्रैफिक पुलिस भी इस पर सख्त हो गई है। नए नियम के अनुसार, अब शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये का चालान भरना होगा। जेब तो खाली होगी ही इसके अलावा उन लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जाएगा।
इन लोगों पर भी कसेगी नकेल
जिन लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हैं उन्हें 5000 रुपये का चालान देना होगा। इंश्योरेंस नहीं है तो 2000 रुपये का चालान देना होगा। ट्रिपल राइडिंग पर 1000 रुपये का होगा चालान सिग्नल तोड़ने पर 5000 रुपये का चालान और सीट बेल्ट न लगाने पर 1000 रुपये का चालान देना होगा।
यह भी पढ़ें: मुफ्त बिजली पर दिल्ली बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें रेट बढ़ सकते हैं नहीं
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines