New Delhi Railway Station : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है। एक तरफ जहां रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि मैंने इसको लेकर चेतावनी दी थी लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया।
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राज्यसभा में ट्रेनों में भीड़ को लेकर उचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद भगदड़ ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है। महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है। यह आपदा घोर कुप्रबंधन और भीड़ नियंत्रण उपायों की कमी का एक ज्वलंत उदाहरण है।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आगे लिखा है कि 11 फरवरी को मैंने इस मुद्दे को संसद में उठाया था और रेलवे स्टेशनों पर बेहतर प्रबंधन प्रोटोकॉल की तत्काल आवश्यकता के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल सुधार आवश्यक हैं।
वीडियो में क्या बोल रहे राघव चड्ढा?
राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि कई रूट पर आलू की बोरियों की तरह लोगों को ठूंसा जा रहा है और अगर ट्रेन के शौचालय में भी सीट मिल जाये तो इंसान खुद को भाग्यशाली मान रहा है। भेड़ बकरियों की तरह लोगों को ठूंसा जा रहा है, सुविधा के नाम पर सिर्फ धक्का दिया जा रहा है। हमारे देश के भोले-भाले इंसान इसे अपनी किस्मत समझकर स्वीकार कर रहे हैं। भारतीय रेल ने बड़े बड़े दावे किए लेकिन प्रयागराज और आसपास के स्टेशन भी बंद कर दिए गए।
यह भी पढ़ें : हर दिन फ्लाइट से ऑफिस आती-जाती है ये ‘मां’, हजारों रुपये करती खर्च
राघव चड्ढा कह रहे हैं कि सरकार भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाई है। इसके साथ ही आप के राज्यसभा सांसद ने पूछा कि कहां पर महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, कोई बता सकता है कि किसके पास कन्फर्म टिकट है।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
30 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
21 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
22 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines