New Delhi: अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले एक बार फिर ईवीएम चर्चा में है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इसके विरोध में उतरना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने 23 मार्च को अपने आवास पर बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्यसभा के विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक का एजेंडा ईवीएम रखा गया है। बैठक गुरुवार की शाम छह बजे पवार के दिल्ली स्थित आवास पर होगी।
जिन्हें ईवीएम पर संदेश, उन्हें मिला आमंत्रण
शरद पवार ने विपक्षी दलों के नेताओं को एक चिट्ठी भी लिखी है। शरद पवार ने बताया कि बैठक में उन सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया, जिन्हें ईवीएम पर संदेह है। बैठक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में और प्रतिष्ठित आईटी पेशवरों और क्रिप्टोग्राफरों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को सुनने के लिए बुलाई गई है।
अब आम आदमी भी जता रहा संदेह
उन्होंने कहा कि सिविल सोसायटी ने मई 2022 में निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा था और इसके दो हफ्ते बाद रिमाइंडर भी भेजा। लेकिन चुनाव आयोग ने उनके पत्र को स्वीकार तक नहीं किया।
सीसीई की रिपोर्ट में कुछ बहुत ही प्रासंगिक सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में प्रख्यात सूचना प्रौद्योगिकी प्रोफेसरों, क्रिप्टोग्राफरों और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के विचार शामिल हैं। ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर अब आम आदमी भी शंका जता रहा है।
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है अमृतपाल का ABC गैंग? NIA ने क्यों बढ़ाया 9 राज्यों में जांच का दायरा? कौन करता है फंडिंग?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
33 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
4 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
8 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
11 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines