New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पवन खेड़ा के खिलाफ असम और यूपी में दर्ज तीन मामलों को क्लब कर दिया है। सभी केस अब लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा की 10 अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत बढ़ा दी है।
दरअसल, पवन खेड़ा ने असम के अलावा यूपी के लखनऊ और वाराणसी में दर्ज केस को एक साथ जोड़ने का अनुरोध किया था। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने कहा है कि पवन खेड़ा न्यायिक अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने के लिए स्वतंत्र हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1637774891561762817?s=20
यह है पूरा मामला
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 22 फरवरी को मुंबई के एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी के पिता का नाम दामोदर दास मोदी की जगह नरेंद्र गौतमदास मोदी बोल दिया था। इस बयान के बाद उनके खिलाफ लखनऊ, वाराणसी और असम में केस दर्ज हुए थे।
पवन खेड़ा रायपुर में हुए अधिवेशन के लिए 23 फरवरी को जा रहे थे। वे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे थे कि उन्हें असम पुलिस ने फ्लाइट से उतारकर गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई और बयान पर माफी मांगी थी। इसके बाद उन्हें अंतरित जमानत मिल गई थी।
यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जबलपुर में की बड़ी घोषणा
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
7 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
10 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
13 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
14 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
21 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines