दिव्या अग्रवाल/नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सोमवार को अनूठा नजारा देखने को मिला। ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के शीर्षक तले शुरू हुई अमृत कलश यात्रा देशभर के कोने-कोने से होते हुए यहां पहुंच चुकी है। इसमें देश के तमाम 36 प्रांतों और केंद्र-शासित प्रदेशों में बसी देया की जनता ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। सोमवार को यहां अमृत कलश यात्रा उत्सव में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमृत कलश में देश की माटी का अंशदान डाला। आज यहां बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के सैनिकों ने बैंड परफॉर्मेंस दी, वही अब उस पल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जब मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा के औपचारिक समापन की घोषणा करेंगे।
12 मार्च 2021 को शुरू हुआ था आजादी का अमृत महोत्सव
बता दें कि देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाने के बाद 12 मार्च 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव शुरू हुआ तो इसी बीच देश की सरकार की तरफ से ‘मेरी माटी मेरा देश’ का नारा देकर दिल्ली में अमृत महोत्सव स्मारक और अमृत वाटिका की स्थापना का ऐलान किया गया। इस विशेष अभियान के तहत देशभर से मिट्टी अर्जित करने के रूप में सांस्कृतिक यात्रा शुरू की गई। इस यात्रा के दौरान देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर नीचे पंचायत स्तर तक विभिन्न क्रियाकलाप आयोजित किए गए।
यह भी पढ़ें: ‘वंदे साधारण’ ट्रेन नहीं है असाधारण, Video हुआ वायरल; 5 पॉइंट्स में जानें इसकी खूबियां
यह भी पढ़ें: कोविड के मरीजों को स्वास्थ्य मंत्री की विशेष सलाह, दिल के दौरे से बचने के लिए न करें ओवर वर्क
766 जिलों के 7 हजार प्रखंडों से 25 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि हुए शामिल
देश के काने-कोने पहुंची अमृत कलश यात्रा वापस दिल्ली पहुंची तो इसमें 766 जिलों के 7 हजार प्रखंडों से 25 हजार से ज्यादा सांस्कृतिक धरोहर के रखवाले शामिल हुए। कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और शानदार कोरियोग्राफी ने मन मोह लिया। देशभर के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के अमृत कलश से मिट्टी और चावल को एक विशाल अमृत कलश में समर्पित किया। मंगलवार, 31 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे कर्तव्य पथ पर अमृत कलश यात्रा का औपचारिक समापन होगा। इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। अमृत महोत्सव स्मारक और अमृत वाटिका का उद्घाटन करने के बाद वह देशभर से आए हजारों अमृत कलश यात्रियों को संबोधित करेंगे। उधर, इसी दौरान प्रधानमंत्री ‘मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म का भी शुभारंभ करेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
4 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
7 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
7 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
22 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
22 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines