हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'जब तक जिंदा हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा...', मुस्तफाबाद का नाम बदलने के ऐलान पर भड़के AAP नेता

BJP vs AAP on Mustafabad: दिल्ली में मुस्तफाबाद क्षेत्र के नाम बदलने को लेकर आप के पूर्व विधायक हाजी युनूस ने बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके जिंदा रहते ऐसा करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Mustafabad Name Change Row

Mustafabad Name Change Row: दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी सीएम पद का उम्मीदवार तय करने में जुटी है। इस बीच मुस्तफाबाद सीट पर घमासान छिड़ गया है। मुस्तफाबाद सीट से जीत दर्ज करने वाले बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इसका नाम बदलने का वादा किया है। जीत के बाद उन्होंने ऐलान किया कि मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार या शिवपुरी कर दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद अब विरोध शुरू हो गया है। आप पार्टी के पूर्व विधायक हाजी यूनुस ने कहा कि जब तक वे जिंदा हैं ऐसा नहीं होने देंगे।

बिष्ट ने कहा कि मुस्तफाबाद में 42 फीसदी नहीं 58 फीसदी की चलेगी। उनके इस बयान पर भी यूनुस ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यहां 42 फीसदी नहीं, इस बार यहां 48.9 प्रतिशत मुस्लिम हैं। उनको अपनी जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। वोटर लिस्ट देख लेनी चाहिए कि कितने मुसलमान है। पूर्व विधायक ने कहा कि मुस्तफाबाद का नाम मुस्तफाबाद ही रहेगा, वह कितना भी चाह लें यह नहीं बदला जाएगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के नए CM के ऐलान में देरी क्यों? हो गया रिवील, PM मोदी से जुड़ी है वजह

अवाम ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं

हाजी ने एक वीडियो शेयर कर कहा जब तक मैं जिंदा हूं, मुस्तफाबाद का नाम नहीं बदला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें इतनी फिक्र थी तो एमसीडी इलेक्शन से पहले एलजी साहब ने शिव विहार का नाम बदलकर ईस्ट करावल नगर कर दिया। वे शिव विहार का नाम तो बचा नहीं सके, मुस्तफाबाद का नाम क्या बदलेंगे। अभी मुस्तफाबाद की अवाम ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। ऐसे कैसे नाम बदल जाएगा।

आप नेता आगे कहा कि 2016 में परिसीमन हो रहा है। विधानसभा की सीटें बढ़ेगी, ऐसे में अगर वे चाहे तो ईस्ट करावल नगर का नाम शिव पुरी रखें या कुछ भी रखें। मुस्तफाबाद का नाम मुस्तफाबाद ही रहेगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली CM के लिए परवेश वर्मा का नाम लगभग तय! RSS-BJP में बनी सहमति: सूत्र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें