Firing in Tilak Nagar Delhi: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बदमाशों ने एक कार शोरूम के बाहर 15 राउंड फायरिंग की। जानकारी के बाद मौके पर डीसीपी समेत कई अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस की मानें तो बदमाशों ने शोरूम पर फायरिंग कर मालिक से रंगदारी की मांग की है। इस फायरिंग से शोरूम को काफी नुकसान पहुंचा है।
फायरिंग के बाद बदमाश मौके पर एक पर्ची छोड़ गए जिसमें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। जिन बदमाशों ने फायरिंग की है वे अपने आपको गैंगस्टर नवीन बाली उर्फ भाऊ गैंग का सदस्य बता रहे हैं। इस गोलीकांड में 5 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं 2 लड़के शीशा टूटने से घायल हुए हैं। घायलों में एक ग्राहक भी शामिल है।
बाइक पर सवार होकर आए थे तीनों युवक
पुलिस के अनुसार इस गोलीकांड में तीन युवक शामिल थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने कार शोरूम के ड्राइवर को एक पर्ची दी इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना तिलक नगर के गणेश नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शीशे को निशाना बनाकर फायरिंग की जिसके बाद शोरूम का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी आतंकी संगठन SFJ से फंडिंग लेने का आरोप, LG ने की NIA जांच की सिफारिश
ये भी पढ़ेंः कौन हैं Rithi Tiwari? मनोज तिवारी की बेटी कैसे बनी राजनीति का हिस्सा?
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
8 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
13 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
14 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
16 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
16 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
18 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines