हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में बड़ा हादसा: मयूर विहार फेज-1 के कागज गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंचे 12 फायर टेंडर

Mayur Vihar Phase-1 Major Fire Broke: मयूर विहार फेज-1 के एक कागज गोदाम में भीषण आग लग गई है। 12 फायर टेंडर आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

Mayur Vihar Phase-1 Massive Fire Broke: नोएडा और दिल्ली के बॉर्डर पर स्थित मयूर विहार फेज-1 में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां चिल्ला गांव में एक कागज के गोदाम में भीषण आग लग गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर 12 फायर टेंडर पहुंच गए, जो आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम की तरफ से बचाव अभियान जारी है। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

आग पर काबू पाने की कोशिश

कागज के गोदाम में आग कैसे लगी, इसके पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं, इस आग के हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: CM बनते ही मोहन यादव ने तोड़ा उज्‍जैन का सबसे बड़ा म‍िथक, बोले-‘राजा तो स‍िर्फ महाकाल हैं…’

रसोई में एलपीजी सिलेंडर फटा

मालूम हो कि, कुछ दिनों पहले तेलंगाना के रंगारेड्डी के गगन पहाड़ में स्थित एक फेमस कराची बेकरी में भी भीषण आग लगी थी। ये आग बेकरी की रसोई में एलपीजी सिलेंडर फटने की वजह से लगी थी। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए थे। हालांकि, मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और रेस्क्यू टीम पहुंच कर फंसे हुए लोगों बचाने में कामयाब रही थीं।

विज्ञापन

https://youtu.be/t593n1Dy7KE

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola