Massive Fire Breaks Out in Factory in Bawana: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार यानी आज एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निकांड की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। हालांकि अभी तक हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं हैं।
लोगों ने देखा धुआं तो मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित बवाना एक औद्योगिक क्षेत्र है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि हादसा सुबह 10.30 बजे के बाद हुआ। कुछ लोगों ने फैक्ट्री से धुआं निकलते हुए देखा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड विभाग को बुलाया। बताया गया है कि भीषण आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालांकि अभी हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से फैक्ट्री में काफी बड़ा नुकसान हुआ है।
आजादपुर मंडी में लगी थी आग
बता दें कि पिछले महीने 29 सितंबर को दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी भीषण आग लगी थी। आग लगने के बाद पूरे मंडी परिसर में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को बुलाया गया था। इन गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। हालांकि आग से कई दुकानें जलकर राख हो गई थीं।
संबंधित खबरें
भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
3 hrs agoदिल्ली में 18 अक्टूबर को कई इलाकों में गायब रहेगी बिजली! देखें शेड्यूल
9 hrs agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
10 hrs ago24 घंटे में 65 से बढ़कर 216 हुआ दिल्ली का AQI, सर्दी से पहले बढ़ा प्रदूषण
11 hrs agoदिल्ली के आनंद पर्वत में DTC बस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत, कई घायल
12 hrs agoदिल्ली में इन रूट्स पर 20 अक्टूबर तक मिलेगा भारी जाम, एडवाइजरी जारी
13 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
1 day agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
1 day ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
1 day agoदिल्ली वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख से ज्यादा नामों की फिर होगी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines