Manish Sisodia: दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया करीब 17 महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद शुक्रवार रात को बाहर आ गए। उनके बाहर आने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सुप्रीम कोर्ट ने उनको शर्तों के साथ जमानत दी है। हालांकि कोर्ट ने उनके सचिवालय में जाने पर रोक नहीं लगाई है ऐसे में लग रहा है कि वे मंत्रिमंडल में वापसी कर सकते हैं लेकिन उनकी वापसी में एक अड़चन है।
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। वे फिलहाल इसी मामले में जेल में बंद हैं। ऐसे में उनके बाहर आए बिना सिसोदिया मंत्री नहीं बन सकते। संविधान के अनुच्छेद 174 के अनुसार मुख्यमंत्री को अपनी कैबिनेट को चुनने का अधिकार होता है। लेकिन सीएम के जेल में होने के चलते वे अभी इस पर निर्णय नहीं कर सकते। दिल्ली की विधानसभा में 70 सदस्य हैं। संविधान के अनुच्छेद 239 एए के अनुसार दिल्ली मंत्रिमंडल का आकार विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं हो सकता। ऐसे में दिल्ली में सीएम समेत कुल 7 मंत्री ही बन सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘मनीष सिसोदिया सम्मानित व्यक्ति…वे भागेंगे नहीं’, फैसला सुनाते समय सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?
अभी मंत्री नहीं बन पाएंगे सिसोदिया
आप नेताओं ने कहा कि बैठक कब होगी सिसोदिया को कैबिनेट में कैसे शामिल किया जाएगा। इस पर फैसला केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद ही किया जा सकता है। मनीष सिसोदिया दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। उन्हें सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को अरेस्ट किया था। इसके बाद उन्होंने 28 फरवरी को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल सरकार में उनके पास आबकारी, वित्त, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मंत्रालय थे। सिसोदिया से पहले मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को भी अरेस्ट किया गया था। इसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में शामिल किया गया। ताकि विभागों का बंटवारा किया जा सके।
ये भी पढ़ेंः 17 महीने से जेल में बंद मनीष सिसोदिया को SC से जमानत, कोर्ट बोला- बिना ट्रायल सजा नहीं दे सकते
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
9 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
14 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
16 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines