Delhi LG Big Decision On Heatwave : दिल्ली एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। राजधानी में झुलसा देने वाली सूरज की किरणें और गर्म हवाओं का कहर जारी है। इस बीच भीषण गर्मी को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक मजदूरों की छुट्टी रहेगी और उन्हें पूरी सैलरी मिलेगी।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुए लेबर और श्रमिकों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक छुट्टी का आदेश जारी किया है। साथ ही मजदूरों को पूरे दिन की सैलरी मिलेगी। एलजी ने सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों की आचोलना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अभी तक समर हीट एक्शन प्लान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में 49.9 राजस्थान में 50.5 डिग्री तापमान, अगले दो दिन रहम नहीं करेंगे सूर्यदेव
पानी और नारियल पानी के भी किए गए इंतजाम
डीडीए की ओर से 20 मई से ही समर हीट एक्शन प्लान पर काम किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली सरकार के तहत आने वाले विभाग इस पर कार्य नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर एलजी ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्माणाधीन स्थलों पर मजदूरों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : देश में La Nina मचाएगा तबाही! मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में प्रचंड गर्मी
दिल्ली में मंगलवार को सबसे गर्म इलाका मुंगेशपुर और नरेला था, जहां अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। नजफगढ़ में पारा 49.8 डिग्री रहा, जबकि पूसा में 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
14 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
23 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines