ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली राज्य हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां ने आपत्ति जताई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विरोध करने का कोई मतलब नहीं है।
कुछ लोग समुदाय को कर रहे गुमराह
अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वे वक्फ (संशोधन) विधेयक के संसद में अपनी बात रखे। उन्होंने कहा कि सबकी राय जानने के बाद ही सरकार ने विधेयक पर काम किया है। केवल वे लोग वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध कर रहे हैं जो समुदाय को गुमराह करना चाहते हैं और भ्रम पैदा करना चाहते हैं।
विधेयक निष्पक्षता और पारदर्शिता की तरफ सरकार का बड़ा कदम
कौसर जहां ने कहा कि सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने का कोई मतलब नहीं है। वक्फ संशोधन विधेयक को पेश करने से पहले इस बारे में सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों की राय ली गई थी। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर कुछ लोग मुसलमानों में भ्रम फैला रहे हैं। यह विधेयक निष्पक्षता और पारदर्शिता की तरफ सरकार का एक बड़ा कदम है।
32 लाख मुसलमानों को खाद्य पदार्थ और कपड़े दिए जाएंगे
कौसर जहां ने आगे कहा कि वक्फ की प्रॉपर्टी का फायदा जरूरतमंद लोगों के लिए होना चाहिए। यह विधेयक मुसलमानों के लाभ के लिए लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईद के मौके पर पर केंद्र सरकार ने ‘सौगात ए मोदी’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जरूरतमंद करीब 32 लाख मुसलमानों को खाद्य पदार्थ और कपड़े दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: गृहमंत्री शाह से मिलने पहुंचे एआईएडीएमके के पलानीस्वामी, पढ़ें मुलाकात के सियासी मायने
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
13 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines