Delhi Deputy CM Face : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबको चौंका दिया और आम आदमी पार्टी को आउट कर दिया। अब बीजेपी में सीएम के साथ डिप्टी सीएस पद को लेकर मंथन तेज है। क्या राजस्थान की तरह ही दिल्ली में भी बीजेपी एक महिला और दूसरा पुरुष को दो डिप्टी सीएम बना सकती है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पद को लेकर नए नाम सामने आए हैं।
दिल्ली सीएम की रेस में परवेश वर्मा का नाम सबसे आगे है। अगर डिप्टी सीएम की बात करें तो बीजेपी एक महिला और एक पुरुष विधायक को मौका दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिप्टी सीएम की रेस में पुरुष विधायकों में कपिल मिश्रा के नाम की चर्चा हो रही है और महिला विधायकों में शिखा रॉय हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली CM की रेस में सामने आए 2 नए नाम, क्या बीजेपी देगी सरप्राइज?
कपिल मिश्रा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा करावल नगर से विजयी रहे विधायक कपिल मिश्रा को दिल्ली की सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कपिल मिश्रा डिप्टी सीएम बन सकते हैं। कपिल मिश्रा ब्राह्मण हैं, जिससे पूर्वांचलियों और ब्राह्मणों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
शिखा रॉय के नाम पर चर्चा तेज
दिल्ली चुनाव में ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराने वाले शिखा रॉय को सरकार में बड़ा पद मिल सकता है। पार्टी उन्हें डिप्टी सीएम बनाकर दिल्ली की आधी आबादी को साध सकती है। शिखा रॉय और कपिल मिश्रा डिप्टी सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ बैठक खत्म, आतिशी ने बताया- AAP का क्या है अगला प्लान?
राजस्थान के फॉर्मूले पर दिल्ली में भी दो डिप्टी सीएम
जैसे भाजपा ने राजस्थान में दो डिप्टी सीएम बनाए हैं, वैसा ही फॉर्मूला दिल्ली में लाया जा सकता है। राजस्थान में प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी उपमुख्यमंत्री हैं। वैसे ही दिल्ली में भी दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
14 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines