Al Falah University: फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान सामने आए कुछ कनेक्शनों की पड़ताल के बीच की गई है, दिल्ली में हुए हमले की साजिश से जुड़े डॉ. मुजम्मिल और आतंकी उमर नबी पहले अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े रह चुके हैं. अल-फलाह यूनिवर्सिटी ग्रुप के 19 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. जिसमें ED ने 48 लाख रुपये बरामद किए हैं. जांच में पता चला कि NAAC की फर्जी मान्यता दिखा कर बच्चों के साथ धोखाधड़ी की गई और ट्रस्ट के करोड़ों रुपये में हेराफेरी हुई. इसी वजह से यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े संस्थानों की जांच तेज की गई थी. जानते हैं कौन हैं जावेद अहमद सिद्दीकी?
कौन हैं जावेद अहमद सिद्दीकी?
मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले जावेद सिद्दीकी ने इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया हैं. जावेद सिद्दीकी ने साल 1992 में अल फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी में निदेशक के तौर पर काम करना शुरू किया था. जिसके बाद उन्होंने अल फलाह ट्रस्ट की स्थापना की. जिसके बाद धीरे-धीरे उनका व्यापार शिक्षा, सॉफ्टवेयर, वित्तीय सेवाओं सहित ऊर्जा क्षेत्र में भी फैलता चला गया, हालांकि बाद में इनमें से कई कंपनियां बंद हो गईं. फरीदाबाद के धौज गांव में 70 एकड़ में फैला अल फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में अल फलाह मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन भी संचालित होता है, फिलहाल जांच के केंद्र में है.
यह भी पढ़ें- Delhi Car Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी हुए गिरफ्तार, ED ने की बड़ी कार्रवाई
पहले भी हो चुके गिरफ्तार
इससे पहले भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी पर वित्तीय मामलो में गड़बड़ करने के आरोप लग चुके हैं. पहले साल 2000 में दक्षिण-पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में निवेश धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था. जिसके बाद जावेद सिद्दीकी को 2001 में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद साल 2004 में उन्हें इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वे निवेशकों का पैसा वापस करेंगे. अधिकारियों के अनुसार, क्राइम ब्रांच अब जावेद सिद्दीकी के इन पुराने मामलों की भी दोबारा जांच करने में जुट गई है.
यह भी पढ़ें- Delhi Car Blast: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ा एक्शन, AIU ने तत्काल प्रभाव से रद्द की सदस्यता
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
16 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
21 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
23 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines