नई दिल्ली: जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को हराया। जीत की खुशी में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को बधाई देने के लिए पहुंचे।
हम काम की राजनीति करते हैं
इस जीत पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि लोकसभा में आज AAP की एन्ट्री हुई है। पिछले साल हमारी पंजाब में सरकार बनी है। हम काम की राजनीति करते हैं। धर्म की नहीं। जालंधर की जनता ने हमारी सरकार की काम पर ठप्पा लगाया है। जालंधर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। हमने वहां जीत हासिल की है। दिल्ली सीएम ने ने कहा कि लोगों ने भगवंत मान के काम पर मोहर लगाया है।
केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। एक लोकसभा ही था जहां हमारी मौजूदगी नहीं थी। लेकिन अब हम वहां भी पहुंच गए हैं। जनता ने चाहा तो हम और आगे बढ़ेंगे।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार को 34 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप उम्मीदवार को 3,02,097 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 2,43,450 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर सुक्खी को 1,58,354 वोट मिले।
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
39 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
15 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
20 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
23 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
23 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines