दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच से पहले एडवाइजरी जारी की है। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम को शुरू होगा। इस मुकाबले के लिए स्टेडियम में हजारों प्रशंसकों के स्टेडियम में उमड़ने की संभावना है, इसलिए यात्रियों के लिए इस दौरान आसपास की सड़कों से दूर रहने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जानिए यात्रियों को आज किन रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एडवाइजरी जारी की है, जिसमें खास तौर पर बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और राजघाट के पास रिंग रोड पर शाम 4 बजे से रात 11.30 बजे के बीच रूट डायवर्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि ‘16.04.2025 (शाम 07:00 बजे से) को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले टाटा IPL 2025 मैच के मद्देनजर, स्टेडियम के आसपास शाम 05:30 बजे से मध्यरात्रि 12:00 बजे तक यातायात बैन और डायवर्जन लागू किया गया है। बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड जैसे प्रमुख मार्ग प्रभावित रहेंगे। इस दौरान यात्रियों से सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
किन गाड़ियों पर रहेगा बैन?
एडवाइजरी में कहा गया कि दर्शकों के आने की वजह से आसपास के क्षेत्र में जाम की संभावना है। इस दौरान वैध पार्किंग पास के बिना गाड़ियों की एंट्री पर बैन रहेगा। इसके अलावा, भीड़ को कम करने के लिए भारी गाड़ियों और बसों को चलाने की इजाजत नहीं होगी। इस दौरान ये गाड़ियां बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और दरियागंज से राजघाट तक और गुरु नानक चौक से दिल्ली गेट तक रिंग रोड के राजघाट खंड पर शाम 4 बजे से रात 11.30 बजे के बीच चलने की इजाजत नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सभी 6 श्रेणियों की न्यूनतम सैलरी में इजाफा, जानें कब से लागू होंगी नई दरें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines