INDIA Alliance March: दिल्ली में संसद भवन से INDIA ब्लॉक के मार्च को पुलिस ने रोक दिया है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गाधी वाड्रा समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान, प्रियंका गांधी पुलिस वैन में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘सरकार डरती है, सरकार कायर है।’ पुलिस ने जिन नेताओं को हिरासत में लिया है, उनमें संजय राउत और सागरिका घोष के नाम भी शामिल हैं।
लड़ाई संविधान बचाने की है- राहुल गांधी
राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि ‘यह सच्चाई है कि वे बोल नहीं सकते हैं। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक की नहीं बल्कि संविधान बचाने की है।’ राहुल ने आगे कहा कि ‘यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम केवल साफ वोटर लिस्ट चाहते हैं।’
ये भी पढ़ें: वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश, बोले- पुलिसवाले डलवाते हैं वोट
इंडिया ब्लॉक ये मार्च संसद भवन से इलेक्शन कमीशन के ऑफिस तक निकालने वाले थे, जिसे पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। यह मार्च SIR और वोट चोरी के खिलाफ शुरू किया गया है। हिरासत में लिए सांसदों को संसद मार्ग थाने ले जाया गया है।
सरकार किस बात से डरती है-खड़गे
सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि सरकार किस बात से डरती है।’ इस प्रदर्शन को खड़गे ने VVIP लोगों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चीजों को अलग तरीके से संभाल सकता था। सभी गठबंधन दलों से 30 सांसदों को चुनना मुमकिन नहीं है।’
ये भी पढ़ें: India Alliance March: राहुल गांधी के साथ सांसद आज करेंगे EC ऑफिस का घेराव, वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
13 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines