नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से संबंधित एक मामले में कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद और खालिद सैफी को बरी कर दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली की
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दोनों को उन पर लगे आरोपों से आरोप-मुक्त कर दिया। कोर्ट शनिवार को अपना यह आदेश सुनाया। बता दें उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में यह दंगे हुए थे।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1598995761580376069?s=20&t=8KudxaHF9nQT9n2Ghcw5ow
इन आरोपों से बरी
उमर खालिद पर फरवरी 2020 के दंगों में मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। बता दें दिल्ली में हुए इन दंगों में कुल 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे।
पुलिस के यह तर्क थे
इससे पहले उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए, दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा था कि उमर खालिद की अगर रिहाई होती है तो इससे समाज में अशांति पैदा होगी। पुलिस ने कहा था कि उमर ने अपनी अंतरिम जमानत अवधि के दौरान सोशल मीडिया के उपयोग से गलत सूचना फैलाने की बहुत संभावना रखता है जिसे रोका नहीं जा सकता है और इससे समाज में अशांति पैदा होने की संभावना है और वह गवाहों को भी प्रभावित कर सकता है।’
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
13 mins agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
43 mins agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
4 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
6 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines