Delhi diplomat robbed case: नई दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। वे लूट की वारदात दिनदहाड़े कर रहे हैं। ताजा मामला हंगरी की महिला डिप्लोमेट के साथ सामने आया है। साउथ दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। विदेशी महिला से वारदात के बाद दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
मकबरे से लौट रही थीं ऑटो में
हंगरी दूतावास में कार्यरत डिप्लोमेट ने बताया कि वह हुमायुं के मकबरे से ऑटो में सवार होकर लौट रही थीं। बाइक सवार आरोपी उनका पर्स, कैश और मोबाइल लेकर भाग गए। दिल्ली के साकेत इलाके में भी बाइक सवार बदमाशों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। वारदात में महिला टीचर को काफी चोटें भी लगी हैं।
दयाल सिंह कॉलेज के पास हुई वारदात
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि लोधी कॉलोनी में दोपहर को वारदात हुई है। पुलिस को 3 बजे 57 साल की महिला डिप्लोमेट से इसके बारे में जानकारी मिली थी। महिला हुमायुं के मकबरे से लौट रही थीं। दयाल सिंह कॉलेज के पास अचानक दो बाइक सवार उनका पर्स लेकर भाग गए।
यह भी पढ़ें-बिरयानी बेचने वाला ‘करोड़पति’; घर से मिला 1.47 करोड़ कैश, 30 बैंक खाते और UPI से लेता था पेमेंट
महिला बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर सकी। पर्स में 12 हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड और मोबाइल था। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टेक्निकल टीम की हेल्प भी ले रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
36 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
54 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
23 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines