G 20 Summit 2023 In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 9 और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन होना है। इसके सफल आयोजन को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों जुटी हुई हैं। इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा की तैयारी भी अंतिम चरण में हैं।
मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हमेशा आतंकियों के निशाने पर रहती है। ऐसे में जी-20 सम्मेलन के चलते केंद्र सरकार कोई खतरा नहीं लेना चाहती है। ऐसे में सुरक्षा का जिम्मा भारतीय सेना के हवाले भी है। इसके अंतर्गत दिल्ली पुलिस और प्रशासन की जरूरत के अनुसार, भारतीय सेना मदद करेगी। यहां तक प्लान है कि अगर गड़बड़ी की कोशिश हुई तो सेना और पुलिस कड़ी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी।
सुरक्षा व्यवस्था का फूलप्रूफ खाका तैयार
जी-20 सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली जिले में होना है। ऐसे में इस इलाके में 7 सितंबर की रात से ही कई तरह प्रतिबंध लग जाएंगे। खासतौर से वाहनों की आवाजाही पर कई तरह का प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जरूरी सामान वाले वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी। लोगों के लिए रूट डायवर्जन प्लान अभी से जारी कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से विदेश मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय बना लिया है।
दिल्ली-गुरुग्राम के होटलों में ठहरेंगे विदेशी मेहमान
मिली जानकारी के अनुसार, 20 देशों से आए मेहमानों के लिए दिल्ली और इससे सटे शहर गुरुग्राम के 18 होटलों में इंतजाम किए गए हैं। ये तीन दिन तक विदेशी मेहमानों के लिए रिजर्व रहेंगे। इसका मतलब यह है कि इन होटलों में सामान्य लोगों के ठहरने पर प्रतिबंध रहेगा।
दिल्ली के ली मेरिडियन, मौर्या शेरेटन, इंपीरियल, हयात, ओबेराय, द ललित, शांग्री-ला, ग्रांड, ताजमहल, फुलमेन, कलेरिजेज और आइटीएस मौर्या के अलावा गुरुग्राम के के लीला एंबियंस और ओबेराय में विदेशी मेहमानों के ठहराव का इंतजाम पूरा कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
11 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
22 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines