विमल कौशिक, नई दिल्ली: शाहीन बाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर से बदसलूकी और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान को साकेत कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद शनिवार को साकेत कोर्ट में पेश किया था।
कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने उनकी कस्टडी की मांग नहीं की थी। जिसके बाद साकेत कोर्ट ने पूर्व विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व विधायक और एमसीडी प्रत्याशी के पिता ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की। उन पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को गालियां देने का आरोप है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। डीसीपी के मुताबिक 25 नवंबर को इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कांस्टेबल ने तैयब मस्जिद के सामने करीब 20-30 लोगों को इकट्ठा होते देखा। पुलिस तैय्यब मस्जिद के सामने पहुंची जहां आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। वे वहां लाउड हेडर का उपयोग कर सभा को संबोधित कर रहे थे।
एसआई अक्षय के साथ मारपीट की
जब एसआई अक्षय ने आसिफ मोहम्मद खान से जनता को इकट्ठा करने और संबोधित करने पर चुनाव आयोग की अनुमति के बारे में पूछा, तो आसिफ मोहम्मद खान आक्रामक हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आसिफ खान ने अभद्र भाषा और आपराधिक बल का इस्तेमाल किया और एसआई अक्षय के साथ मारपीट की। इस संबंध में एसआई अक्षय ने शिकायत दी है। शाहीन बाग थाने में एफआईआर नंबर 419/22 आईपीसी यू / एस 186/353 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। आसिफ मोहम्मद खान कांग्रेस एमसीडी काउंसलर उम्मीदवार अरीबा खान के पिता हैं।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
14 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
15 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
18 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
20 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
21 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines