Delhi Excise Policy Case: आबकारी नीति घोटाले में फसे दिल्ली के पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट अपना आदेश देगी। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने शनिवार को विशेष सुनवाई के दौरान दलीलों पर गौर करने के बाद एलएनजेपी अस्पताल से ताजा मेडिकल रिपोर्ट मांगते हुए आदेश सुरक्षित रखा। सिसोदिया की पत्नी सीमा को शनिवार सुबह एलएनजेपी में भर्ती कराया गया था।
ईडी ने कहा- जमानत के लिए कहानी गढ़ रहे सिसोदिया
ईडी के वकील जोहैब हुसैन ने सिसोदिया की पत्नी के मेडिकल मुद्दे के संबंध में एक रिपोर्ट पेश की और उनकी अंतरिम जमानत याचिका का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले की प्रिस्क्रिप्शन रिपोर्ट और वर्तमान प्रिस्क्रिप्शन रिपोर्ट एकसमान हैं। उनकी सेहत में कोई खास बदलाव नहीं आया है। सिसोदिया के पास मंत्री के रूप में 18 विभाग थे और उनके पास अपनी पत्नी से मिलने का समय नहीं था। अब वह जमानत पाने के लिए ये सब आधार गढ़ रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1664849163258052611?s=20
18 विभाग पास होने का मतलब यह नहीं
वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर सिसोदिया की तरफ से पेश हुए। उन्होंने कहा कि सिसोदिया अपनी पत्नी का एकमात्र देखभाल करने वाले शख्स हैं, क्योंकि उनका इकलौता बेटा विदेश में पढ़ रहा है। सिसोदिया के पास 18 विभाग थे, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने अपनी पत्नी की देखभाल नहीं की। हम भी बहुत मेहनत करते हैं। कभी-कभी हम सुबह से देर रात तक काम करना शुरू कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम केयरटेकर नहीं हैं।
पत्नी से मिल भी नहीं पाए सिसोदिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। पुलिस सुरक्षा में शनिवार को मनीष को उनके घर ले जाया गया। कोर्ट ने मिलने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का वक्त दिया था। लेकिन सिसोदिया पत्नी से नहीं मिल सके। पत्नी को पहले ही अस्पताल में भर्ती किया जा चुका था। आखिरकार वे बिना मिले ही शाम 5 बजे फिर तिहाड़ आ गए।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Tragedy: हादसे की वजह और जिम्मेदारों की हुई पहचान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कवच पर कही ये बात
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
3 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
11 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
14 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
16 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines