Delhi Earthquake Prediction: म्यांमार से लेकर थाईलैंड और बैंकॉक में आए भूकंप से भारी तबाही मची है। हजारों लोगों की मौतें हो गई हैं। अब भारत देश की राजधानी दिल्ली में भी भूकंप की भविष्यवाणी की गई है। जिसने संभावना जताई जा रही है कि आने वाले 24 घंटों में दिल्ली में भूकंप आ सकता है। विकास कुमार की इस भविष्यवाणी ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने अफवाह करार दिया है। आइए जानते हैं कि किसने किया है दिल्ली में भूकंप आने का दावा।
किसने की थी भविष्यवाणी
दुनिया में अलग-अलग जगहों में आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत है। पहले म्यांमार से लेकर थाईलैंड और बैंकॉक में आए भूकंप से हजारों लोगों की जान चली गई। अब जिओसेंसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विकास कुमार ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली में आने वाले कुछ घंटों में भूकंप आ सकता है। उन्होंने एक नोट जारी किया जिसमें लिखा है- आप सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31 मार्च 2025 सुबह 7:15 पर भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली (ANDSS) से प्रथम सिग्नल दिल्ली से उत्तर-दक्षिण की तरफ 20 डिग्री पर सिग्नल प्राप्त हो रहा है जिसकी दूरी 100 किलोमीटर है। यह भूकंप 3 से 5 तीव्रता के बीच में आ सकता है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के भुज से म्यांमार के भूकंप का क्या कनेक्शन! जिसमें मची थी भारी तबाही
कहां से प्राप्त हो रहा है भूकंप का सिग्नल
आगे की भविष्यवाणी में लिखा है कि दूसरा सिग्नल भारत नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में प्राप्त हो रहा है जिसकी दूरी 300 किलोमीटर है और यह भूकंप का सिग्नल दिल्ली से उत्तर पूर्व की तरफ 45 डिग्री पर मिल रहा है यह भूकंप 5 से लेकर 7 मेग्नीट्यूड के बीच में आ सकता है। कृपया सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। यह भूकंप 24 घंटे के अंदर आ सकता है। यह भूकंप की सूचना गणेश नगर, पांडव नगर दिल्ली में लगी हुई मशीन से प्राप्त हुई है।
NCS के डायरेक्टर ने किया खंडन
वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के डायरेक्टर ओपी मिश्रा ने कहा कि श्री विकास कुमार ने दिल्ली और नेपाल में भूकंप आने का जो पूर्वानुमान लगाया था, उसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) से मंजूरी नहीं मिली थी। श्री विकास कुमार ने पहले भी अपने दम पर पूर्वानुमान लगाया था, बावजूद इसके कि उन्हें राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) से मंजूरी नहीं मिली थी। जबकि उन्हें बार-बार उनसे अपील की गई है कि इस तरह की आधारहीन खबरें फैलाकर डर ना फैलाएं।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड, म्यांमार के बाद अब इस देश में भूकंप के 3 झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
8 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
12 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
13 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
13 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
14 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
16 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
16 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines