दिल्ली मेट्रो में सोशल मीडिया रील शूट करने वाले लोगों के वायरल वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार छाए हुए हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक सख्त सार्वजनिक अपील जारी की, जिसमें यात्रियों से कोच को अस्थायी फिल्म सेट में बदलने से बचने का आग्रह किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई एक सलाह में DMRC ने मेट्रो में यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए कहा है।
DMRC ने दी चेतावनी
डीएमआरसी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि मेट्रो यात्रा के लिए है, न कि ट्रेंड के लिए। इसलिए अगली बार हम रील न बनाएं और न ही उन्हें प्रोत्साहित करें क्योंकि एक सहज, सुरक्षित यात्रा कुछ सेकंड की प्रसिद्धि से ज्यादा मायने रखती है। पोस्ट के साथ डीएमआरसी ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिस पर लिखा है, ‘नो रील्स ऑन द व्हील्स’।
यात्रियों के लिए असुविधाजनक
परिवहन निकाय ने मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों के बारे में चिंता जताई और बताया कि प्लेटफार्म और चलती ट्रेनों के अंदर रील शूटिंग बढ़ने के कारण व्यवधान पैदा होती रही है और कुछ मामलों में खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है। अपने अभियान में, डीएमआरसी ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे मेट्रो में रील बनाने से यात्रियों को परेशानी होती है। स्टेशनों के भीतर आवाजाही में देरी होती है और खतरे भी पैदा करते हैं। ये स्थिति खासकर व्यस्त समय के दौरान खतरनाक हो जाती है, जब भीड़ होती है।
डीएमआरसी ने लगाए पोस्टर
जागरूकता बढ़ाने के लिए डीएमआरसी ने प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर सूचनात्मक पोस्टर भी लगाए हैं। इन पोस्टरों पर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि मेट्रो में रील न बनाएं। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि मेट्रो सोशल मीडिया प्रदर्शनों का मंच नहीं है, बल्कि उन लाखों लोगों की लाइफलाइन है जो रोजाना इस पर निर्भर हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
54 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
5 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
6 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
6 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
7 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
8 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines