Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की मांग उठने लगी है। दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। वकील ने मांग की है कि श्रद्धा हत्याकांड की जांच दिल्ली पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए।
याचिकाकर्ता वकील जोशिना तुली ने तर्क दिया है कि कर्मचारियों की कमी के साथ-साथ सबूतों और गवाहों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस के पास पर्याप्त तकनीकी और वैज्ञानिक उपकरणों की कमी है, इसलिए छह महीने पहले हुई हत्या की जांच सीबीआई को ट्रांसफर की जाए।
याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि घटनास्थल और अदालत में मीडिया और अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति सबूतों और गवाहों के साथ हस्तक्षेप करने के बराबर है। याचिकाकर्ता का कहना है कि घटना स्थल को दिल्ली पुलिस ने आज तक सील नहीं किया है। वहां आम जनता और मीडियाकर्मियों का लगातार आना जाना लगा है।
NCP सांसद सुप्रिया सुले ने की ये मांग
श्रद्धा मर्डर केस को लेकर राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि आरोपी को जल्द दंडित किया जाना चाहिए। हमें महाराष्ट्र की पुलिस पर पूरा भरोसा है। मैंने केंद्र और राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि श्रद्धा का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में होना चाहिए ताकि भारत में महिलाओं को उचित न्याय मिल सके।
पुलिस ने बढ़ाई आफताब की सुरक्षा
श्रद्धा वाकर हत्याकांड में अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। मामले में लोगों के बीच आक्रोश को देखते हुए पुलिस हिरासत में मौजूद आफताब पूनावाला की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि श्रद्धा वाकर आरोपी आफताब पूनावाला की लिव इन पार्टनर थी।
आरोपी ने 18 मई को छतरपुर के किराए वाले फ्लैट में श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। आरोपी पूनावाला को श्रद्धा के पिता की ओर से दर्ज कराए गए शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हिरासत में आफताब ने हत्या की बात स्वीकार कर ली थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 266 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
44 mins agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
2 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
13 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
15 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
17 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
18 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
19 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
22 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines